दिबियापुर। एक वर्ष पूर्व लापता युवक की हुई हत्या के मामले मेें शामिल आरोपी, कुर्की नोटिस जारी होने के बावजूद फरार चल रहा है। पुलिस ने कानपुर देहात निवासी हत्यारोपी के खिलाफ कोर्ट के आदेश की अवहेलना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 27 सितंबर 2021 को दर्ज मुकदमे में आसाम पुत्र संपत निवासी मुढराशाही थाना रूरा जनपद कानपुर देहात फरार चल रहा है। सीजेएम औरैया की ओर से आरोपी के खिलाफ 12 जुलाई को कुर्की नोटिस जारी किया था। इसके बावजूद आरोपी फरार चल रहा है। आरोपी पर कोर्ट के आदेश की अवहेलना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।