फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः समय से पहले चले गए डॉक्टर, बंद हो गया जन औषधि केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सरकार ने डॉक्टर के आने व जाने का समय तय कर रखा है। इसके बावजूद भी शनिवार को अधिकांश डॉक्टर समय से पहले ओपीडी छोड़कर चले गए। डॉक्टरों के जाते ही जन औषधि केंद्र भी बंद हो गया। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के 50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल में डेढ़ बजते ही डॉक्टरों ने एक-एक कर निकलने की तैयारी शुरू कर दी। एक बजकर 40 मिनट के बाद अधिकांश डॉक्टर इमरजेंसी वार्ड पहुंचे और यहां पर लगी बॉयोमिट्रिक मशीन में पंचिंग करने लगे। ओपीडी में एक बजकर 45 मिनट पर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक मरीजों को देखते मिले।
कमरा नंबर छह से डॉ. विनोद कुमार व डॉ. रीबा नदारद थे। वही, अस्पताल परिसर में रोगियों को सस्ती व जेनरिक दवा उपलब्ध कराने के लिए बना प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र भी एक बजकर 45 मिनट पर बंद हो गया। जबकि अंदर कुछ मरीज मौजूद थे। सीएमओ डॉ. राजेश मोहन गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में डॉक्टरों से जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन

जन औषधि केंद्र में नहीं है पांच दवाएं
प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में इन दिनों सिटिजिन, बीटाडिन ट्यूब, एमौक्सी, खुजली का ट्यूब व एमवी ड्राप उपलब्ध नहीं है। इस वजह से मरीजों को मेडिकल स्टोर से महंगे दामों में दवाएं खरीदनी पड़ रही है। केंद्र के संचालक जसवेंद्र सिंह ने बताया कि दवाओं की मांग के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है।

फोटो-01एयूआरपी 23- 1:45 मिनट पर ओपीडी कक्ष में खाली पड़ी डॉक्टरों की कुर्सी। संवाद- फोटो : AURAIYA

फोटो-01एयूआरपी 24- 1:46 मिनट पर बंद जनऔषधि केंद्र। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें