फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म हुए चुनाव अब स्कूलों में लौटेगी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव के बाद शैक्षिक संस्थानों में गतिविधियां बढ़ेगी। स्कूलों में छात्र-छात्राओं की चहल-पहल दिखाई देने लगेगी। छात्र-छात्राओं की प्रतिदिन कक्षाएं शुरू होने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से बचाव के चलते प्रदेश सरकार ने शिक्षण संस्थाओं को बंद करा दिया था। बीती सात फरवरी से एक बार फिर शिक्षण संस्थाओं को खोलने के आदेश जारी हुए थे।
इस दौरान जनपद में तीसरे चरण में विधानसभा के चुनाव होने के कारण अधिकांश शिक्षण संस्थाओं में शैक्षिक कार्य नहीं हो सका। जिले के ज्यादातर विद्यालय मतदान केंद्र बने हुए थे तो कहीं पर फोर्स का ठहरा था। इतना ही नहीं अधिकांश विद्यालयों के वाहनों का भी अधिग्रहण किया
विज्ञापन

गया था।
रविवार को जनपद की सभी विधानसभाओं के लिए मतदान हो चुका है। इसके बाद शिक्षण संस्थाओं में छात्र-छात्राओं की चहल-पहल मंगलवार से देखने को मिलेगी। मतदान के दूसरे दिन शिक्षण संस्थाओं के साथ बड़ी संख्या में अध्यापक नहीं पहुंचें। जिससे छात्र-छात्राओं की मौजूदगी बेहद कम रही।
उम्मीद है कि मंगलवार से छात्र-छात्राओं की अच्छी मौजूदगी रहेगी। नियमित शिक्षण कार्य भी शुरू हो जाएंगे। श्री गजेंद्र सिंह कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी के कारण पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई थी। अब कक्षाएं नियमित चलेंगी। छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें