फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदाबाद से लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। अहमदाबाद से शनिवार रात को तेजपुर गांव स्थित अपने घर लौटे एक युवक की संदिग्ध हालात में रविवार सुबह मौत हो गई। युवक की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

तेजपुर गांव निवासी श्यामसुंदर शाक्य का बेटा सीपू (20) अहमदाबाद स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। जहां से वह शनिवार को वापस अपने तेजपुर गांव स्थित घर आया था। भाई राहुल ने बताया कि शनिवार रात सीपू को तेज बुखार आ गया। इस पर उसको घर में ही दवा दी गई लेकिन कोई आराम नहीं मिला। इस पर सुबह होने पर डॉक्टरों को दिखाने की परिजनों ने बता कही। रविवार सुबह सीपू अचानक से बेहोश होकर गिर गया। इस पर पिता उसे डॉक्टर के पास ले जाने लगे। इससे पहले कि सीपू को परिजन डॉक्टर के पास ले जा पाते उसने घर के दरवाजे पर ही दम तोड़ दिया।
पिता ने बताया कि सीपू तीन महीने पहले अछल्दा बाजार करने गया था। जहां उसे पागल कुत्ते ने काट लिया था। इस पर सीपू ने एक बार ही एंटीरैबिज इंजेक्शन लगवाने के बाद पूरा कोर्स नहीं किया था। एक माह पहले ही वह अहमदाबाद नौकरी ज्वाइन करने के लिए लौट गया था। जहां से वह शनिवार को वापस गांव लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें