फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी अयाना में कोविड बार्ड बनाने की तैयारी शुरु

विज्ञापन
फोटो 22एयूआरपी03- अस्पताल में पहुंचे बेड - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। तीसरी लहर को देखते हुए अयाना सीएचसी में कोविड वार्ड बनाने की तैयारी विभागीय अधिकारियों ने शुरू कर दी है। बीहड़ क्षेत्र के 185 गांवों में गंभीर संक्रमित मरीज के मिलने पर उन्हें यहां भर्ती किया जाएगा। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि जल्द ही कोविड वार्ड बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

तीसरी लहर अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में आने के संकेत स्वास्थ्य अधिकारियों ने दिए हैं। यह लहर काफी घातक बताई जा रही है। जिससे लोगों को बचाने के लिए इंतजाम में स्वास्थ्य विभाग तेजी से काम कर रहा है। अयाना सीएचसी में कोविड वार्ड बनाने के लिए मशीनें व उपकरण गुरुवार से पहुंचना शुरू हो गए हैं। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि सीएचसी अयाना में 10 वेंटीलेटर बेड युक्त आईसीयू वार्ड बनाया जा रहा है। वार्ड से संबंधित अन्य मशीनें व उपकरण जल्द अस्पताल पहुंचेंगे। गुरुवार को अस्पताल में दो बेड, दो बड़े, छह छोटे ऑक्सीजन सिलिंडर, 13 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें आ चुकी हैं। इसके साथ ही अस्पताल में आठ बेड, पावर जनरेटर आदि आना बाकी है। बताया कि केंद्र के अंतर्गत 185 गांव आते हैं। जहां की आबादी दो लाख 38 हजार 650 है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय कुमार ने बताया कि पूरा सामान आने के बाद ही आईसीयू वार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रशिक्षित चाइल्ड डॉक्टर, स्टाफ नर्स और स्वीपर की तैनाती भी की जानी है।
विज्ञापन

70 लोगों की हुई जांच
सीएचसी अयाना में आयोजित शिविर में 70 लोगों की कोरोना की जांच की गई। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का टीकाकरण भी किया गया। शिविर को सफल बनाने के लिए डॉ. आनंद, डॉ. मुईन अशरफ, लैब टेक्नीशियन गोविंद मुरारी शुक्ला, फार्मासिस्ट रोली कुमारी, एएनएम अनीता ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें