फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर मौरंग डंप करने वाले सात दुकानदारों पर शांतिभंग की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। सड़क पर मौरंग-गिट्टी डालकर व्यापार करने सात दुकानदारों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई। पुलिस की सख्ती के चलते कारोबारियों में हड़कंप मचा है। पुलिस ने बताया कि सड़क पर कब्जा कर कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि दुकानदार अपने आप सुधार नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा।
विज्ञापन

बीच सड़क पर फैली मौरंग के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। अमर उजाला ने इस मुद्दे पर 30 जून के अंक में ‘सड़क किनारे डंप मौरंग बन रही काल’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की। पुलिस व प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए 30 जून को अभियान चलाकर सड़क पर डंप मौरंग-गिट्टी जब्त किया था। अभियान का विरोध करने वाले कई दुकानदारों को हिरासत में लिया था।
गुरुवार को पुलिस ने सड़क पर मौरंग रखकर व्यापार करने वाले अंबुज शुक्ला, अनुज गुप्ता, विक्रम सिंह, सतेंद्र कुमार, अभिषेक गुप्ता, ज्ञान सिंह, प्रबल प्रताप के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उन्हें दोबारा सड़क पर मौरंग दिखी तो उनके खिलाफ और भी सख्त अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें