फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 से अधिक बकायेदारों के काटे बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। बिजली के बड़े बकायेदारों के खिलाफ विजिलेंस टीम के साथ विद्युत विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। दिबियापुर उपखंड के 100 से अधिक बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। काटे गए कनेक्शनों को दोबारा जोड़ने वाले तीन उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

विद्युत विभाग ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है। गुरुवार को ककराही बाजार में चेकिंग अभियान चला। विभाग के एसडीओ अनुराग पांडेय ने बताया कि ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों ने चेकिंग अभियान चलाया। उपखंड दिबियापुर में 100 से अधिक कनेक्शन काटे गए। 10 हजार रुपये अधिक के बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। बड़े बकायेदारों में एक लाख रुपये से अधिक बकाया करने वालों के कनेक्शन काटना प्राथमिकता में है। काटे गए बिजली कनेक्शन को कोई उपभोक्ता दोबारा अवैध रूप से जोड़ लेता है तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
गुरुवार को भी काटे कनेक्शन को अवैध रूप से जोड़ने वाले तीन उपभोक्ताओं पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अभियान में जेई राजेश सिंह, सतेंद्र सिंह, मीटर रीडर वीरेश, संतोष कुमार, लाइनमैन राजू, छोटू, कल्लू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें