फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक खराब होने से दस घंटे बाधित रहा अछल्दा-फफूंद मार्ग

विज्ञापन
फोटो-10एयूआरपी-25- अछल्दा रेलवे क्रासिंग पर लगा जाम - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अछल्दा(औरैया)। रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रहे ट्रक में ओवरलोड होने से पटे टूट गए। इससे अछल्दा-फफूंद मार्ग जाम हो गया। किसी तरह से एक-एक कर वाहन को गुजारा गया। इस बीच सुबह पांच बजे से दोपहर तीन बजे तक 10 घंटे यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह पांच बजे के करीब रेलवे क्रॉसिंग 13-बी से होकर गुजर रहा मौरंग लदा ट्रक अचानक पटे टूटने से क्रॉसिंग से पहले ही खड़ा हो गया। ट्रक के बीच रास्ते में खड़े हो जाने से जाम लगने लगा। इसकी जानकारी गेटमैन संजीव ने स्टेशन मास्टर को दी। जिसके बाद मौके पर आरपीएफ पहुंची और जाम में फंसे वाहनों को एक-एक कर गुजारना शुरू किया। सुबह 10 बजे के करीब वाहनों की संख्या बढ़ने पर एक घंटे के लिए भीषण जाम लग गया। इससे लोग काफी परेशान दिखे। दोपहर तीन बजे के करीब ट्रक ठीक हो सका। जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से संचालित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें