फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागिनों ने वट सावित्री पूजा कर मांगी पति की लंबी उम्र

विज्ञापन
फोटो-10एयूआरपी-7- फफूंद में पूजा अर्चना करने पहुंची सुहागिन - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। वट सावित्री अमावस्या पर जिले भर में सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा कर अटल सुहाग का आशीर्वाद मांगा। कुछ महिलाओं ने घरों पर बरगद की डाली लगाकर पूजा की।
विज्ञापन

औरैया शहर के तिलक नगर, आयान, दिबियापुर, बिधूना, बेला, सहार, सहायल, फफूंद, मुरादगंज, अछल्दा में सुहागिनें सोलह शृंगार करके समूह में पूजा करने पहुंचीं। वट वृक्ष की पूजा कर पति के सौभाग्य और दीघार्यु की कामना की। कच्चे सूत के साथ वट की परिक्रमा की। वट सावित्री की कथा भी सुनी। दोपहर बाद तक पूजन चलता रहा। पूजन के बाद बाद दान दिया और भोग लगाकर जल ग्रहण किया।
पर्यावरण संतुलन के लिए पेड़ लगाने का संकल्प
अयाना संवाद प्रतिनिधि के अनुसार वट वृक्ष की पूजा अर्चना करने पहुंचीं महिलाओं ने कोरोना महामारी को देखते हुए पर्यावरण संतुलित रखने के लिए पौधे लगाने का संकल्प भी लिया। महिलाओं ने कहा कि अब गिनेचुने स्थानों पर ही पीपल, बरगद के पेड़ दिखाई देते हैं इसलिए सजग होने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें