फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल मासूम की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। थानाक्षेत्र के सहायल-असू मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल हुए मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

रविवार देर शाम सहायल-असू मार्ग पर राज (8) पुत्र सर्वेश कुमार निवासी माधवन को सहायल की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार घायल कर दिया था। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थी। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था। परिजन घायल राज को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से हालत गंभीर देख उसे सैफई रेफर किया गया था। सोमवार सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का बुरा हाल है।
थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह राठौर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मृतक के परिजनों द्वारा तहरीर के आधार पर अपराध दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें