फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक-पिकप भिड़ंत में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल है। घायल महिला को सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र गांव रामपुर की मड़ैया निवासी रजपाल (40) पुत्र राजनारायण एक शादी में अपनी भाभी शांतिदेवी के साथ बाइक से ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव बरौना खुर्द जा रहे थे। ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र में सुतयानी तिराहे पर ललुआ गांव के पास बरौनाकला की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे रजपाल की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला शांतिदेवी को भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत में सैफई भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि टक्कर मारने वाली पिकअप को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें