फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम बोले- राशन वितरण पर रखें पैनी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी को निशुल्क राशन वितरण पर विशेष नजर रखने को कहा। उन्होंने शनिवार की शाम को डीएम को वीडियो कांफ्रेंसिंग (वीसी) के दौरान समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। इस बीच उन्होंने चिचौली अस्पताल में संचालित कम्युनिटी किचेन की सराहना करते हुए अन्य जिलों में शुरू करने को कहा। साथ ही प्रतिदिन होने वाली टेस्टिंग को बढ़ाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने डीएम औरैया सुनील कुमार वर्मा से बात की। इस दौरान उन्होंने जिले में कोरोना टेस्टिंग, निशुल्क राशन वितरण व दवाई वितरण की समीक्षा की। जिसमें मुख्यमंत्री ने डीएम को राशन वितरण पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि निशुल्क वितरित किए जाने वाले राशन को कोई बिक्री न कर सके। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गेहूं खरीद को लेकर एसडीएम की आ रही शिकायतों पर डीएम से नाराजगी जताई तथा इस पर नजर रखने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले में प्रतिदिन की जा रहीं 15 सौ कोरोना जांच को बढ़ाकर तीन हजार करने के निर्देश दिए। साथ ही निगरानी समितियों के माध्यम से गांव-गांव दवाइयों की किटें वितरित कराने को कहा। जिससे यदि किसी को भी कोरोना होने का संदेह भी हो तो वह उसका इलाज शुरू कर सके।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने तीसरी लहर के लिए तैयारी करने के निर्देश दिए। कहा कि बच्चों के लिए आईसीयू तैयार कराएं। जिससे जरूरत पड़ने पर समस्या से समय से निपटा जा सके। उन्होंने डीएम को अस्पताल में बेड बढ़ाने के निर्देश देने के साथ ही ऑक्सीजन की कमी न होने देने के निर्देश दिए। वीसी के दौरान मुख्यमंत्री ने औरैया में कोविड अस्पताल के बाहर जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे कम्युनिटी किचेन की सराहना की। कहा कि इस तरह के कम्युनिटी किचेन पूरे प्रदेश में अस्पतालों के बाहर चलाए जा सकते हैं। वहीं, उन्होंने ग्रामीणांचलों में साफ-सफाई के भी निर्देश दिए। वीसी के दौरान डीएम के अलावा एसपी अपर्णा गौतम, सीडीओ अशोक बाबू मिश्रा, सीएमओ डॉ.अर्चना श्रीवास्तव, एसडीएम सदर रमेश चंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें