फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा डीलर पर कम राशन देने का आरोप लगाकर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर के राशनकार्ड धारकों ने कोटा डीलर पर कम राशन देने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी से कोटा डीलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चंदपुरा के मजरा मिश्रीपुर के राशन डीलर किशन कुमार से कार्ड धारक परेशान हैं। निशुल्क राशन वितरण के शासन के निर्देश के तहत प्रति यूनिट पांच किलो राशन वितरण किया जाना है। लेकिन मिश्रीपुर के राशन डीलर द्वारा प्रति यूनिट दो किलो कम राशन दिए जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया। राशन कार्ड धारकों ने विरोध प्रकट करते हुए कोटा डीलर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही ग्रामीणों ने थाना अछल्दा को इस संबंध में तहरीर दी। राशनकार्ड धारक रमन शाक्य, दिनेश कुमार, भगवान दास, मलखान सिंह आदि ने जिलाधिकारी से कोटा डीलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें