फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा(औरैया)। स्टेशन के निकट रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय एक अधेड़ ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। शिनाख्त होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह थाना क्षेत्र के गौतला निवासी राजवीर(55) क्षेत्र के घसारा में किसी काम से आए थे। जब वह अछल्दा स्टेशन के पास क्रॉसिंग पार करने लगे, इसी बीच डाउन से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गेटमैन ने हादसे की जानकारी आरपीएफ को दी। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने मृतक के पास से मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों का बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें