फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने गश्त कर लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना(औरैया)। कोरोना महामारी में लॉकडाउन और कोविड नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। इसको लेकर बुधवार शाम को एसपी बिधूना जा पहुंची। पैदल गश्त कर बेवजह घूम रहे लोगों को हिदायत दी। इसके साथ ही पुलिस को सख्ती से नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार शाम को बिधूना पहुंची एसपी अपर्णा गौतम ने क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह व कोतवाली प्रभारी शशांक राजपूत के साथ भगत सिंह चौराहा व फीडर रोड नदी तिराह, दिबियापुर रोड, दुर्गा मंदिर रोड पर पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों से लॉकडाउन में हो रहे नियमों के पालन के बारे में जानकारी ली। एसपी ने घर के बाहर मिले लोगों को मास्क लगाने, वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही थाना प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मियों को नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें