फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: 7699 लगेगें मतदान कर्मी, 566 वाहनों की जरूरत.

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला प्रशासन को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए 7699 कर्मचारियों के साथ ही 566 भारी व हल्के वाहनों की जरूरत पड़ेगी। विभागों से ब्योरा मांगने के साथ ही एआरटीओ को वाहन अधिकृत करने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में रूट चार्ट के आधार पर 566 वाहनों की जरूरत पड़ेगी। भारी वाहन 399 और हल्के 167 अधिगृहीत किए जाएंगे। भारी वाहनों में बस, मिनी बस, ट्रक, मिनी ट्रक, मैजिक आदि हैं। इनसे पोलिंग पार्टियों को मतदान स्थलों के लिए रवाना किया जाएगा। वहीं हल्के वाहन अधिकारियों के लिए अधिगृहीत किए जाएंगे। हल्के वाहनों में बड़े चार पहिया वाहनों को लिया जाएगा। इन वाहनों का जोनल, सेक्टर, आरओ, प्रभारी अधिकारी आदि प्रयोग करेंगे।
अलग-अलग तिथियों में दिया जाएगा प्रशिक्षण
पंचायत चुनाव में पीठासीन अधिकारी, द्वितीय मतदान कर्मी के रूप में कर्मियों को लगाया जाएगा। इसके लिए सभी विभागों से कर्मचारियों का ब्योरा मंगवा कर डाटा फीड कर दिया गया है। इसमें 20 फीसदी कर्मचारी रिजर्व के भी शामिल किए गए। इन सभी को अलग अलग तिथियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वाहनों की पड़ेगी जरूरत
वाहन संख्या
बस 107
मिनी बस 55
ट्रक 180
मिनी ट्रक 56
मैजिक 01
हल्के वाहन 167
पंचायत चुनाव के लिए चिह्नित मतगणना केंद्र
ब्लॉक मतगणना केंद्र
औरैया तिलक महाविद्यालय
भाग्यनगर जनता महाविद्यालय चंद्रनगर सेहूद दिबियापुर
अजीतमल जनता महाविद्यालय अजीतमल
बिधूना पब्लिक डिग्री कालेज बिधूना
ऐरवाकटरा दादा महाविद्यालय ऐरवाकटरा
अछल्दा देहाती इंटर कालेज नेबिल गंज अछल्दा
सहार स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज सहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें