फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य के सापेक्ष 29.46 प्रतिशत ने लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
फोटो 01एयूआरपी10- 50 शय्या अस्पताल स्थित केंद्र पर एक लाभार्थी का टीकाकरण करती स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। कोरोना से बचाव के लिए 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को गुरुवार से जिले के 47 केंद्रों पर वैक्सीन लगाई गई। पहले दिन लक्ष्य के सापेक्ष 29.46 फीसदी लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है। पहले दिन 47 केंद्रों पर 8400 लोगों का टीकाकरण कराने का लक्ष्य तय किया गया था। जिसमें 2475 लोगों ने टीकाकरण कराया है। जिसमें 45 वर्ष के 1863 ने पहली डोज और 60 से ऊपर के 612 ने दूसरी डोज ली है। गुरुवार को टीकाकरण का हिस्सा बनने वालों लोगों को कोरोना की दूसरी डोज 15 मई को लगेगी। जिसकी जानकारी चयनित लाभार्थियों को उनके मोबाइल नंबर पर भेजकर दी जाएगी।
जाने कब-कब लगेगा कोरोना की टीका
सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को जिले में बने सभी 47 केंद्रों पर 45 साल से अधिक उम्र वालों का कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा। इसके साथ ही रविवार को छोड़कर 7 सीएचसी, एक अरबन पीएचसी और दोनों जिला अस्पतालों में टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जाएगा।
विज्ञापन

महिलाएं बोलीं
सत्तेश्वर निवासी लक्ष्मी देवी ने बताया कि टीकाकरण होने के बाद कोरोना संक्रमण का डर समाप्त हो चुका है। टीकाकरण के बाद कोई घबराहट नहीं हो रही है। सभी लोगों को टीकाकरण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने में अपना सहयोग करना चहिए। महावीरगंज निवासी मनोरमा ने बताया कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए प्रधानमंत्री के सभी कदम सराहनीय रहे हैं। संक्रमण से बचाने के लिए दी जा रही वैक्सीन से किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। बल्कि हौसला बढ़ गया है। जो भ्रांतियां थीं, वह दूर हो गईं हैं। दूसरी डोज समय पर आकर लगवाऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें