फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने किया अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण

विज्ञापन
फोटो 18 एयूआरपी39 - पोलिंग बूथ के निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्कूल में बच्चों से बात की, साथ में एसपी। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम ने गुरुवार को क्योंटरा व भडारीपुर के दो अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय क्योंटरा में बाउंड्री वाल टूटी पाई गई एवं पंडित आत्माराम मिश्र इंटर कालेज क्योंटरा में शौचालय जर्जर हालत में पाया गया। रैंप व खिड़कियां नहीं पाई गई। इसके बाद अतिसंवेदनशील बूथ प्राथमिक विद्यालय भडारीपुर में हैंडपंप से पानी छोड़ने की शिकायत मिली। जिलाधिकारी ने डीपीआरओ व जलनिगम अधिशासी अभियंता को कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। इसके साथ जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय में अध्यापकों का उपस्थिति रजिस्टर, मिड डे मील को चेक किया और बच्चों से बात की। पढ़ाई की गुणवत्ता पर ध्यान देने को निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें