फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1164 बुजुर्गों को दी गई कोरोना की वैक्सीन

विज्ञापन
फोटो04एयूआरपी 41- सीनियर सिटीजन को वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। जिले भर के 35 अस्पतालों में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार से बुजुर्गों को कोरोना की पहली वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान 1164 नए लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं दूसरे चरण के 481 लोगों को भी वैक्सीन दी गई।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी/एसीएमओ डॉ.अशोक कुमार ने बताया कि जिले भर के 50 शय्या व 100 शय्या अस्पताल के साथ ही 35 निर्धारित अरबन क्षेत्र के सीएचसी व पीएचसी केंद्रों पर 60 साल व उससे अधिक आयु के सीनियर सिटीजन को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान पहले दिन गुरुवार को 1164 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान दूसरी डोज के लिए अस्पताल पहुंचे 481 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई।
एसीएमओ ने बताया कि अब तक कुल 1598 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई। कोरोना वैक्सीन लगाए जाने के लिए 50 शय्या व 100 शय्या युक्त जिला अस्पताल समेत अरबन क्षेत्र के चिह्नित 35 सीएचसी व पीएचसी केंद्रों पर प्रत्येक सप्ताह सोमवार से शनिवार तक वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें