फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी पात्रों को मिलेगा घर, सर्वे शुरू

विज्ञापन
04एयूआरपी02 -वार्ड नंबर ग्यारह के मोहल्ला जोगियान, तिवारियान में टीम ने सर्वे किया। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों को भटकना नहीं पड़ेगा। डीएम की ओर से गठित टीम ने लाभार्थियों का सर्वे शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुनील वर्मा के निर्देश पर टीम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों की सूची बनानी शुरू कर दी है। 12 मार्च तक सभी नगरीय क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास का डोर टू डोर सर्वे कर स्थायी पात्रता सूची बनाकर डीएम को देनी है। भूमिहीन परिवार भी आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 15 मार्च को सूची का प्रकाशन होगा। जिले की हर नगर पंचायत और नगर पालिका में टीम गठित की हैं। राजस्व विभाग, ग्राम विकास विभाग व नगर पंचायत के कर्मी शामिल हैं। ये डोर टू डोर वार्ड के मोहल्लों में जाकर आवास के लिए पात्रों की जांच करने के बाद उनके फार्म भरवाकर जमा करा रहे हैं।
विज्ञापन

आवास सर्वे के लिए फफूंद नगर पंचायत के 13 वार्डों में टीम ने सर्वे शुरू कर दिया। कस्बे के वार्ड 11 में सर्वे कर रही टीम में शामिल अछल्दा ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी मनीष कुमार, तहसील औरैया के राजस्व अमीन ब्रजेश श्रीवास्तव व नगर पंचायत कर्मी मुनव्वर खां ने बताया कि आवास के लिए पात्रों की पूरी जांच करने के बाद उनके आवेदन फार्म भर रहे हैं। वहीं, डीएम की इस पहल से अभी तक आवासों से वंचित रहे गरीब पात्रों की आवास पाने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें