फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन फफूंद पर भी हावड़ा कालका नेताजी एक्सप्रेस

विज्ञापन
17डीबीआरपी23 - रेलवे स्टेशन फफूंद के डिस्प्ले बोर्ड पर प्रसारित हो रहा नेताजी एक्सप्रेस नाम। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। फफूंद रेलवे स्टेशन पर डिस्प्ले बोर्ड पर हावड़ा कालका मेल का नाम अब नेताजी एक्सप्रेस दिखने लगा है। इस पर यात्रियों ने भी खुशी जताई है।
विज्ञापन

सुभाष चंद्र बोस की जयंती से पूर्व 20 जनवरी को हावड़ा कालका मेल का नाम नेताजी एक्सप्रेस कर दिया गया था। लेकिन फफूंद स्टेशन पर डिस्प्ले बोर्ड पर इसका नाम कालका मेल ही दिख रहा था। जबकि घोषणा के थोड़े दिन बाद आरक्षित टिकट भी नेताजी एक्सप्रेस के नाम से मिलने लगे थे। एनाउंसमेंट के दौरान भी हावड़ा कालका नाम ही बोला जा रहा था। इसके कारण यात्री भ्रमित थे।
इस पर अमर उजाला ने 14 फरवरी के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर छपने के बाद रेलवे के अधिकारियों ने फफूंद रेलवे स्टेशन पर लगे आटोमैटिक एनाउंसिंग सिस्टम व डिस्प्ले बोर्ड को अपडेट कर दिया है। बुधवार को डिस्प्ले बोर्डों पर नेताजी एक्सप्रेस नाम लिखा नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें