फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का मुआवजा विवाद सुलझाने को मंथन

विज्ञापन
फोटो 15एयूआरपी27 - कंचौसी में ओवरब्रिज से प्रभावित किसानों की बैठक में सांसद देवेंद्र सिंह भोले व अ? - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के दायरे में आ रही किसानों की भूमि संबंधित मुआवजे पर चर्चा के लिए सोमवार को बैठक हुई। इसमें अकबरपुर सांसद और कानपुर देहात के अधिकारियों ने किसानों से बात कर उनकी समस्या सुनी। अधिकारियों का कहना है कृषि भूमि का आवासीय दर से भुगतान की किसानों की मांग पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को कंचौसी स्थित महाविद्यालय में मुआवजा भुगतान पर मंथन के लिए हुई बैठक में अकबरपुर सांसद सांसद देवेंद्र सिंह भोले, एडीएम साहब लाल, एसडीएम डेरापुर रिषी राजवंशी, ब्रिज कार्पोरेशन के चीफ राकेश कुमार ने किसानों की बात सुनी। किसानों ने एक साल पहले लिए गए सहमति पत्र के अनुसार भूमि के आवासीय रेट से भुगतान की मांग की। उन्होंने कहा कि भूमि का काफी हिस्सा ओवरब्रिज और उससे जुड़े रोड से प्रभावित हो रहा है। अधिकारियों ने कहा कि किसानों की मांग से शासन को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें