फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चार टप्पेबाजों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो15एयूआरपी 13- पुलिस गिरफ्त में मौजूद टप्पेबाजी के आरोपी। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर थाना पुलिस ने ऑटो में सवारियों से टप्पेबाजी करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से जेवर व तीन तमंचे बरामद किए हैं। दो साथी फरार हैं, उनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

सोमवार को सदर कोतवाली में वार्ता के दौरान एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि ऊंचा थाना अजीतमल निवासी टप्पेबाज सोनवीर, कसबा फफूंद के मोहल्ला कटरा मनेपुर निवासी खेमराज, गांव किशनपुर अजीतमल निवासी अंकित और दीपांशु को पकड़ा गया है। ये लोग सवारियों को ऑटो में बैठाकर टप्पेबाजी करते थे। दो टप्पेबाज गांव बहादुरपुर ऊंचा निवासी बबलू व गांव मिश्रीपुर निवासी हिम्मत सिंह की पुलिस को तलाश है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन तमंचे, छह कारतूस व ऑटो बरामद किया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ऑटो सवार दंपति से जेवरों की टप्पेबाजी हुई थी। घर पहुंचने पर उन्हें बैग की चेन कटी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें