फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंगदी से आक्रोशित महिलाओं ने निकाला कैंडल जुलूस

विज्ञापन
सपा के बैनर तले कैंडिल जुलूस निकालती महिलाएं। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। 14 सितंबर को हाथरस जिले के चंदपा क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दरिंदगी के मामले में औरैया की महिलाओं में भी आक्रोश दिखाई दिया। महिलाओं ने सपा के बैनर तले मंगलवार की शाम कैंडल जुलूस निकाला। इस दौरान महिलाओं ने प्रदेश में भाजपा सरकार में महिलाओं, युवतियों के साथ हो रहीं दुष्कर्म की घटनाओं पर जमकर भड़ास निकाली। कहा कि प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। आए दिन प्रदेश में महिलाओं और युवतियों के साथ दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध हो रहे हैं। बावजूद इसके प्रदेश सरकार इन पर लगाम लगाने में असमर्थ है। जुलूस ब्रह्मनगर से शुरू होकर सुभाष चौक पर जाकर समाप्त हो गया। जुलूस में सपा नेत्री मधु पांडेय के अलावा कंचन देवी, मैनावती आदि महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें