फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉसिंग पर डंपर का टायर फटा, दो घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी। रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार को गिट्टी से भरे डंपर का टायर फटने से जाम लग गया। इसमें क्रॉसिंग पर भी वाहन रुक गए। उसी समय आ रही महानंदा एक्सप्रेस को आउटर पर रोकना पड़ा। वाहनों को आगे पीछे करके फाटक बंद कर ट्रेन को निकाला गया। इसके चलते करीब दो घंटे तक आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन

क्रासिंग के पास सड़क के बीचोबीच डंपर खड़ा होने लंबा जाम लग गया। छोटे-बड़े पचास से अधिक वाहन जहां के तहां खड़े हो गए। उसी समय दिल्ली से अलीपुर द्वार जा रही महानंदा एक्सप्रेस के आने का समय हो गया, लेकिन फाटक बंद न होने से उसे 20 मिनट तक आउटर पर रोकना पड़ा। खलासी ने किसी तरह ट्रैक पर आए वाहनों को आगे पीछे कर फाटक बंद किया। इसके बाद ट्रेन निकल सकी। वहीं, जाम लगने से दो घंटे तक लोग परेशान रहे। बाइक और पैदल यात्री मुश्किल से निकल सके। दोपहर साढ़े बारह लगा जाम लगभग ढाई बजे डंपर जाने के बाद जाम खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें