फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में कम एवरेज पर 30 चालकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। परिवहन विभाग की बसों में एक लीटर डीजल में साढ़े पांच किलोमीटर से कम एवरेज निकालने वाले चालकों के खिलाफ अधिकारी सख्त हो गए हैं। ऐसे 30 संविदा चालकों को सोमवार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। इधर, दोपहर के समय एआरएम ने चालकों व परिचालकों को शासन के दिशा निर्देशों की जानकारी दी। बता दें कि इससे पहले भी 13 संविदा चालकों को नोटिस जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन

एआरएम आरएस चौधरी ने सोमवार की दोपहर रोडवेज परिसर में आयोजित कार्यशाला में में बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में यात्रियों को रोडवेज बसों की सुविधा का लाभ मिले। कस्बों से होकर चालक बसों का संचालन करें। साढ़े पांच किलोमीटर से कम औसत देने वाली बसों के चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें