फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 ठीक हुए, 22 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में सोमवार को 22 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 31 रोगी स्वस्थ हुए हैं। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 2253 हो गई है।
विज्ञापन

डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि सोमवार को जिले में 22 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। ंजबकि 31 मरीज ठीक हुए। अब जिले में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1840 हो गई है। जिले में अब कुल एक्टिव केस 384 हैं। जिले के कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 29 है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले में 1035 लोगों के सैंपल लिए है। इसमें 505 सैंपल आरटीपीसीआर और छह सैंपल ट्रू-नेट व एंटीजन के 524 सैंपल शामिल हैं।
डीएम ने बताया कि जिले में अब तक आरटीपीसीआर के कुल 42129 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 39634 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। वहीं, जिले में ट्रू-नेट के 1781 सैंपल और एंटीजन के 34458 सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि एल-वन कोविड केयर सेंटर दिबियापुर में 19, एल-वन कोविड केयर सेंटर पीबीआरपी दिबियापुर में सात और एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या जिला संयुक्त चिकित्सालय चिचौली में कुल दो संक्रमित मरीजों को भर्ती किया गया है। होम आइसोलेशन में कुल 326 मरीज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें