औरैया। पूर्वांचल डिस्कॉम के निजीकरण किए जाने को लेकर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के बिजली कर्मचारी भी आंदोलित हैं। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बिजली अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहर में मशाल जुलूस निकाला।
इस दौरान जुलूस में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण किए जाने को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। साथ ही निजीकरण को तत्काल वापस लिए जाने की मांग की। मशाल जुलूस मंडल कार्यालय से शुरू होकर सुभाष चौक, संजय गेट, तिलक नगर होते हुए वापस मंडल कार्यालय पहुंचकर जुलूस समाप्त हो गया।