फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकाने बंद कराने को लेकर पुलिस और सराफा कारोबारियों में झड़प, एक सप्ताह का आश्वासन

विज्ञापन
फोटो 19एयूआरपी06- चौकी इंचार्ज से बात करते सराफा व्यापारी व व्यापारी नेता - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। कई बार ज्ञापन देने पर भी अनुमति न मिलने से आक्रोशित सराफा व्यापारियों ने मंगलवार को दुकानें खोल लीं। सूचना पर पहुंचे निझाई चौकी इंचार्ज प्रदीप अवस्थी से दुकानें बंद कराने को लेकर व्यापारी भिड़ गए। काफी देर बहस के बाद चौकी इंचार्ज ने सप्ताह भर बाद अनुमति दिलाने का आश्वासन देकर दुकानें बंद करा दीं।
विज्ञापन

लॉकडाउन में बंद सभी ट्रेडों को खोलने की अनुमति प्रशासन ने दी है। सराफा व्यापार को अनुमति नहीं मिली। इससे कारोबारियों में आक्रोश है। बार-बार प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिए के बाद भी दुकान खोलने की अनुमति न मिलने से व्यापारियों का गुस्सा भड़क गया। चौकी इंचार्ज ने शुरू में सख्ती दिखा प्रतिष्ठान बंद कराने का प्रयास किया।
फिर व्यापारियों तेवर देख वे शांत हो गए। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में सराफा ट्रेड खोलने की अनुमति न मिली, तो वे अपने प्रतिष्ठान खोलने को विवश होंगे। व्यापारी नेता राजेश बाजपेयी बबलू व सराफा कमेटी के पदाधिकारी उमेश चौधरी ने कहा कि एसडीएम सदर व एडीएम को ज्ञापन देकर दुकानें खोलने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें