फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली के विवाद में धारदार हथियार से हमला चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला(औरैया)। थाना अंतर्गत निकटवर्ती ग्राम सूनीखेड़ा में नाली के विवाद में मारपीट हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हैलट कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सूनीखेड़ा निवासी रामसुंदर ने दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सात बजे गांव निवासी लालजीत सिंह, लाला, आशीष, अलका सिंह, प्रियंका, राजाबेटी पत्नी लालजीत सिंह घर में घुस आए। बोले कि नाली में पानी नहीं जाने देंगे। गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी, लोहे की रॉड व अन्य धारदार हथियार से उसे, पिता इंद्रभान सिंह व पत्नी प्रीती, मां कुसमा देवी पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के आने पर सभी भाग गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेला में प्राथमिक उपचार के बाद औरैया रेफर फिर हैलट रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें