फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉज मालिक की मौत, शराब में जहर मिलाने का आरोप

विज्ञापन
अवध बिहारी उर्फ गुड्डू दीक्षित (फाइल फोटो) - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी लॉज मालिक का शव बुधवार सुबह उन्हीं के कमरे में मिला। पुत्र ने पिता की शराब में जहर मिलाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी अवध बिहारी उर्फ गुड्डू दीक्षित (56) लॉज मालिक हैं। इनका जालौन चौराहे पर लॉज है। बुधवार को घर के कमरे के बेड पर ही अवध बिहारी का शव मिला। इस संबंध में पुत्र गौरव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। उसने पिता को शराब में जहर पिलाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। कमरे में पुलिस ने मौके से शराब की शीशी बरामद की है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच सैंपल जुटाए हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें