फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा घरों में मनाएंगे नए साल का जश्र

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। नए साल के कार्यक्रम आयोजन करने के संबंध में प्रशासन के पास अभी तक एक भी आवेदन नहीं आया है। बड़े होटलों के मालिक भी आयोजन न होने की बात कह रहे हैं। वहीं युवा भी घरों में परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर युवा नए-नए प्लान तैयार करने में लगे हैं। हालांकि कोरोना संक्रमण को लेकर नए साल का स्वागत पहले की तरह धूमधाम और बड़े आयोजनों से नहीं हो सकेगा। नए साल के स्वागत और यादों को सहेजने के लिए युवा प्रयास कर रहे हैं। युवा घर पर परिवारीजनों के साथ नए साल के स्वागत को मनाने की तैयारी करने में जुट गए हैं। लोग आगामी साल में बदलाव और नई खुशियों की उम्मीद तलाश रहे हैं। इधर, जेके होटल संचालक गौरव सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते विशाल कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा रहा है। आम दिनों की भांति ही होटल संचालित होगा। नए साल के स्वागत को लेकर कोई प्लानिंग नहीं की गई हैं। वहीं सदर एसडीएम रमेश यादव ने बताया कि नए साल के कार्यक्रम में संबंध में अभी तक किसी ने कोई आवेदन नहीं किया है और न ही अभी तक अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें