फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया मेडिकल कालेज की उम्मीद बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। उत्तर प्रदेश सरकार के बजट में प्रदेश में औरैया समेत 13 जनपदों में मेडिकल कॉलेजों के लिए 1950 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इससे जिले में दिबियापुर के समीप गांव बरमूपुर में मार्च से मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू होने की उम्मीद और बढ़ गई है।
विज्ञापन

औरैया में चिकित्सा शिक्षा के लिए जिला चिकित्सालय को उच्चीकृत कर मेडिकल कॉलेज बनाने की जोरशोर से तैयारियां चल रहीं हैं। सूत्रों के अनुसार बरमूपुर में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की मार्च में आधारशिला रखे जाने की योजना है। मुख्यमंत्री स्वयं ऑनलाइन इसकी आधारशिला रख सकते हैं। सोमवार को वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 2021-2022 के बजट के दौरान कहा कि जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज में उच्चीकृत किया जा रहा है।
प्रदेश के 16 जनपदों में पीपीपी मोड में मेडिकल कालेजों की स्थापना कराई जा रही है। कहा कि किसी भी मरीज को इलाज के लिए प्रदेश से बाहर जाने के लिए आवश्यकता नहीं पड़ेगी। औरैया समेत प्रदेश के 13 जनपदों में मेडिकल कॉलेजों के लिए 1950 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। इससे जिले के लोगों में भी खुशी है। मार्च से कार्य प्रारंभ होने की उम्मीदों को पंख लग गए है। गौरतलब है कि अभी तक लोगों को अच्छे इलाज के लिए इटावा और कानपुर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

गुजरात की कंपनी को हो चुका टेंडर
दिबियापुर (औरैया)। राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए मार्च में आधारशिला रखे जाने की सुगबुगाहट के बीच अधिकारी तेजी के साथ कागजी कार्रवाई पूरी करना चाहते हैं। पिछले माह गुजरात की एक कंपनी को मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए टेंडर हो चुका है।
एक अक्टूबर 2019 को चिचौली स्थित जिला चिकित्सालय को उच्चीकृत कर राजकीय मेडीकल कॉलेज की स्थापना को हरी झंडी मिली थी। गांव बरमूपुर में यातायात पुलिस लाइन के नाम दर्ज कुल 53.13 एकड़ जमीन में से 15.20 एकड़ भूमि चिकित्सा शिक्षा विभाग को राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए निशुल्क हस्तांतरित कर दी गई थी। दिसंबर 2019 में उत्तर प्रदेश विधानमंडल सत्र के दौरान पहली किस्त के रूप में 20 करोड़ रुपये स्वीकृत भी किए जा चुके हैं।
सितंबर 2020 में लखनऊ से पहुंची टीम ने सर्वे किया था। इसके बाद 11 दिसंबर को लखनऊ में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में औरैया के मेडिकल कॉलेज के लिए मंत्रिपरिषद की व्यय वित्त समिति द्वारा संशोधित लागत 280.16 करोड़ रुपये अनुमोदित की गई थी। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अवध नारायण के अनुसार पिछले माह गुजरात के अहमदाबाद की पीएसपी प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी को टेंडर हो गया है। उन्होंने मार्च में निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई है। मेडिकल कॉलेज की मुख्य बिल्डिंग बरमूपुर में और चिचौली स्थित जिला चिकित्सालय के पीछे स्थित भूमि पर नर्सिंग स्टाफ के आवास बनाए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें