औरैया। सरकारी गेहूं खरीद में औरैया जनपद मंडल में पहले स्थान पर पहुंच गया है। अभी तक 61.26 फीसदी खरीद हो चुकी है। इटावा दूसरे तथा फर्रुखाबाद तीसरे स्थान पर है।
गौरतलब है कि जिले में गेहूं की खरीद 15 अप्रैल से शुरू हुई थी। 55 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य शासन ने दिया है। इसके सापेक्ष 6852 किसानों से 33 हजार 694 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसमें 4978 किसानों का 4972 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। डिप्टी आरएमओ सुधांशु शेखर चौबे का कहना है कि 15 जून तक गेहूं की खरीद होनी है। लक्ष्य को पूरा करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।