औरैया के सहायल थाना क्षेत्र के एक गांव में नानी के साथ मंदिर में पूजा करने गए चार वर्षीय मासूम को खेलते समय गांव के एक युवक ने दबोच लिया। उसे झाडिय़ों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। खून से लथपथ हालत में मिली बच्ची को देख नानी ने घर वालों को जानकारी दी। बच्ची के आपबीती बताने के बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची सहायल थाने की पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल चिचौली भेजा है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। घटना को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है।