फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया : छापेमारी कर दुकानदारों से जप्त की पांच किलो पॉलीथिन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। रोक के बावजूद दुकानदार धड़ल्ले से प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग कर रहे हैं। ‘अमर उजाला’ के सोमवार के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने अभियान चलाया। कई दुकानदारों से पांच किलो पॉलिथीन जब्त की।
विज्ञापन

एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लग गया है। बावजूद इसके फल, सब्जियों और किराने समेत अन्य दुकानों पर पॉलीथिन का चलन बंद नहीं हो रहा है। सोमवार के अंक में ‘कागजों पर प्रतिबंध, दुकानों पर दिख रही प्रतिबंधित पॉलिथीन’ शीर्षक प्रकाशित की गई।
इसके बाद नगर पालिका और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सदर क्षेत्र में अभियान चलाया। पालिका की कर अधिकारी शैली गुप्ता, आरआई विवेक पांडेय, डीपीएम शिरीष मिश्रा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी टीम के साथ प्रतिबंधित पॉलिथीन की तलाश की।
विज्ञापन

टीम ने सदर बाजार, गोशाला रोड, दिबियापुर रोड सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर अभियान चलाया। दुकानदारों को चेतावनी भी दी कि अगर दोबारा प्रतिबंधित पॉलिथीन मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें