फोटो-18एयूआरपी-26 बिधूना-बेला मार्ग पर डीसीएम पलटने से रास्ता हुआ बंद। संवाद
- फोटो : AURAIYA
बिधूना। बिधूना-बेला मार्ग स्थित कीरतपुर गांव में सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराकर सीमेंट की चादर लदी डीसीएम पलट गई। हादसे में चालक और क्लीनर घायल हो गए। हादसे के कारण एक तरफ का रास्ता भी बंद हो गया।
फिरोजाबाद के सिरसागंज के नगला मानसिंह निवासी चालक दयानंद और क्लीनर राजीव कुमार रविवार की रात को डीसीएम में रायबरेली से सीमेंट की चादर लादकर इटावा के निवाड़ीकला महेवा स्थित कृष्णा ट्रेडर्स जा रहे थे।
सोमवार की सुबह चार बजे के करीब बिधूना-बेला मार्ग स्थित कीरतपुर गांव के सामने पहुंचते गाड़ी एक पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक व क्लीनर घायल हो गए। डीसीएम के पलटने की आवाज सुनकर सड़क किनारे बने घरों से लोग आए और चालक व क्लीनर को डीसीएम से बाहर निकलकर सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया।
हादसे के कारण एक तरफ का रास्ता भी बंद हो गया। कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि पेड़ से टकराकर डीसीएम पलटी है। इससे सड़क के एक तरफ रास्ता बंद हो गया था। पुलिस ने डीसीएम को हटवाई, उसके बाद रास्ता चालू हुआ।