फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया : दफ्तरों का निरीक्षण कर जांची उपस्थिति, पांच मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जनता की समस्याएं सुनने के लिए अधिकारी और कर्मचारी सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालयों में उपस्थित रहें। इसको लेकर शासन के सख्त निर्देश हैं। इसके बाद भी अधिकारी समय से दफ्तर नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 26 जुलाई के अंक में इससे संबंधित खबर प्रकाशित की तो जिम्मेदार हरकत में आए। बुधवार को सीडीओ ने सुबह 10 बजे विकास भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कुछ उनके सामने पहुंचे। उन्हें फटकार लगाकर समय से आने की हिदायत दी।
सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने ठीक 10 बजे विभागों का निरीक्षण शुरू कर दिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) कार्यालय में सहायक लेखाकार योगेंद्र सिंह परिहार, उपायुक्त रोजगार कार्यालय में जिला मिशन प्रबंधक ज्वैत्सी, लिपिक नीरज राजपूत, जिला पंचायत राज कार्यालय में पत्रवाहक ललिता और जिला पिछड़ा वर्ग कार्यालय अधिकारी कार्यालय में वरिष्ठ सहायक मयंक श्रीवास्तव अनुपस्थित मिले। इस दौरान जिला कार्यक्रम, कृषि विभाग, डीपीआरओ विभाग, बचत कार्यालय के कुछ कर्मचारी आते दिखे।
विज्ञापन

इस पर सीडीओ ने उन्हें कड़ी हिदायत दी और समय से दफ्तर पहुंचने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कई कार्यालय में फाइलों का रखरखाव ठीक नहीं मिला। कर्मचारियों को सुधार के निर्देश दिए।
सीडीओ ने बताया कि निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने के साथ वेतन रोकने के लिए विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं। समय से दफ्तर न पहुंचने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें