फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः आंबेडकर मूर्ति के हाथ का पंजा टूटा, आक्रोश

विज्ञापन
पुलिस ने सही कराया दाएं हाथ का टूटा पंजा। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के ऊंचा गांव में रविवार सुबह डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सूचना पर यूपी 112 पुलिस पहुंची और क्षतिग्रस्त मूर्ति को सही कराया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ऊंचा गांव स्थित आंबेडकर पार्क में लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के दाएं हाथ का पंजा टूटकर नीचे गिरा पड़ा था। पार्क पहुंचे कुछ ग्रामीणों की नजर पड़ी तो आक्रोश व्याप्त हो गया। किसी ने अराजकतत्वों की ओर से मूर्ति क्षतिग्रस्त किए जाने की पुलिस को सूचना दे दी।
इस पर दलेल नगर में सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ की। कुछ ग्रामीणों ने कहा कि मूर्ति काफी पुरानी है, जिसके चलते दाएं हाथ का पंजा टूटकर गिर गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने ग्राम प्रधान कुलदीप व ग्रामीणों की मदद से मिस्त्री बुलाकर क्षतिग्रस्त मूर्ति को सही कराया। कोतवाली प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि मूर्ति पुरानी है, उससे पंजा अपने आप टूटकर गिर गया था। उसे सही करा दिया गया है। मूर्ति क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना गलत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें