फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी के भाई और बहनोई के खिलाफ सहयोग करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को बताया कि दिबियापुर रोड निवासी अजय कुमार छह माह पहले शादी करने का झांसा देकर उसको साथ ले गया था। उसने औरैया में ही दो माह तक उसे किराये के कमरे में रखा। इस दौरान अजय उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद उसे नोएडा ले गया था।
दो जुलाई को अजय के बहनोई और भाई सौरभ ने आकर बताया कि मां की तबियत खराब है। इस पर अजय उसको औरैया लेकर आया। आरोप है कि अजय ने उसे एक लॉज में ठहराया और उसे छोड़कर चला गया।
विज्ञापन

इस पर पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया कि अजय के भाई सौरभ और बहनोई ने रिपोर्ट लिखाने पर उसे मारकर यमुना में फेंकने की धमकी दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अजय पर दुष्कर्म, भाई और बहनोई पर सहयोग करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें