फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: छह साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, बालक को सुधार गृह भेजा

Sun, 29 Mar 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। पुलिस ने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश में एक 12 साल के बालक को पकड़ा है। उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया। वहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन

एक गांव निवासी एक बुजुर्ग ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी छह वर्षीय पौत्री पड़ोस के बच्चों के साथ शुक्रवार को घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि उसके साथ मौजूद 12 वर्ष के बालक ने पौत्री से दुष्कर्म की कोशिश की। जानकारी पर परिजन पहुंचे तो बालक वहां से भाग गया। आरोपी की कम उम्र को देखते हुए समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन बाबा नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने तहरीर लेकर बालक की तलाश शुरू की।
शनिवार को पुलिस बालक को अपने साथ ले गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि बुजुर्ग की तहरीर के आधार प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। बालक को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें