फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चार लाख रुपये की लागत से खामियां दूर करने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। रोडवेज डिपो परिसर में जलभराव व कीचड़ की समस्या को दूर पर चार लाख रुपये के बजट को खर्च करने की कवायद की जा रही है। क्षेत्रीय कार्यालय से तय अनुबंध के तहत ठेकेदार ने काम भी शुरू करा दिया है। इंटरलाकिंग बिछाने से लेकर नाले का निर्माण जारी है।



रोडवेज डिपो में बारिश के दिनों कीचड़ की समस्या हो जाती है। इंट्री प्वाइंट का कुछ हिस्सा पूर्व में परिसर को पक्का करने के दौरान छूट गया था। पिछले दिनों हुई बारिश में यहां जलभराव की समस्या हो गई थी। यहां तक कि कच्चे फर्श पर बसों के आवागमन के चलते कीचड़ पनपने से यात्रियों से लेकर डिपो के कर्मचारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। यहां तक कि यात्री, प्रतीक्षालय तक जाने की बजाय कीचड़ में घुसने से बचने को सड़क पर खड़े होकर बस का इंतजार करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

इस समस्या को लेकर एआरएम ने क्षेत्रीय कार्यालय को पत्राचार करते हुए इंटरलाकिंग व नाली निर्माण का प्रस्ताव भेजा। जिसके एवज में जारी हुए चार लाख रुपये के बजट से अनुबंधित ठेकेदार ने रविवार को डिपो में सामग्री पहुंचाते हुए काम शुरू करा दिया। फर्श पक्का करने के शुरू हुए काम के बाद डिपो कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। अगस्त माह में काम पूरा किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही नाली निर्माण से जलनिकासी व्यवस्था भी दुरुस्त की जाएगी।
विज्ञापन




निगम के क्षेत्रीय कार्यालय से जारी हुए बजट के तहत इंटरलाकिंग व नाली बनाए जाने का काम शुरू कराया गया है। डिपो परिसर का कुछ हिस्सा कच्चा होने की वजह से कीचड़ की समस्या होती थी, जो अब नहीं होगी। - अपर्णा मीनाक्षी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक औरैया रोडवेज डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें