फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः युवती से दुष्कर्म का प्रयास, चीखने पर दबाया गला

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। क्षेत्र के एक गांव में घर पर अकेली युवती से आगरा निवासी युवक ने छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी गला दबाने की कोशिश करने लगा। शोर सुनकर लोग दौड़े तो आरोपी भाग गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की।
विज्ञापन

शनिवार रात गांव के एक घर में युवती अकेली थी और उसके माता-पिता रिश्तेदारी में गए थे। इसी दौरान पास ही किराए पर रहने वाला युवक राहुल निवासी ईंट मंडी चौराहा, आगरा उसके घर में घुस गया। उसने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवती ने शोर मचाया तो उसका गला दबाने लगा।
शोर सुनकर पड़ोसी महिला ने लोगों को इकट्ठा कर लिया। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। आरोपी युवक दिबियापुर के फफूंद चौराहे पर गाड़ियों की नंबर प्लेट बनाता है। प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा ने कहा कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें