फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Crime: मां-बेटे समेत तीन पर धारदार हथियार से हमला, समाधान दिवस में लहूलुहान पहुंचे पीड़ित

Sun, 25 Dec 2022 02:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

अजीतमल थाना क्षेत्र में जमीनीं विवाद में तीन लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस पर मां-बेटे समाधान दिवस में लहूलुहान पहुंचे और एसपी से शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
घायल ममता को संभालती सिपाही और घायल संजय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र के पैगूपुर गांव में शनिवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में मां-बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। समाधान दिवस पर लहूलुहान पहुंचे मां-बेटे ने एसपी से शिकायत की।

विज्ञापन

फफूंद निवासी संजय ने पुलिस को बताया कि वह मां ममता और मौसी मुन्नी देवी को छोड़ने अजीतमल के पैगूपुर गांव आया था। तभी ग्रामीणों ने जानकारी दी कि कुछ लोग मौसी की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। आरोप है कि वह मौके पर गए, तो जसवंत ने बेटे मोंटी, दयाशंकर व सीटू के साथ मिलकर धारदार हथियार से तीनों पर हमला कर दिया।
हमले में संजय व ममता गंभीर रूप से घायल हो गए। अजीतमल कोतवाली पहुंचे और समाधान दिवस में शिकायत सुन रहीं एसपी चारु निगम को जानकारी दी। एसपी ने घायलों को अस्पताल भेजकर जांच के लिए कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी रजनीश कटियार ने बताया कि ममता की तहरीर पर नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गंभीर रूप से घायलों को सैफई रेफर किया गया है। पीड़ितों के तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें