फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: चचेरा भाई बनकर पहुंचे थाना प्रभारी, अपहरणकर्ताओं से छात्र को सकुशल छुड़ाया, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 23 Dec 2022 02:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

अयाना थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी ने अपहरणकर्ताओं से सकुशल छात्र को छुड़ा लिया। दरअसल, एक छात्र का अपहरण कर आरोपियों ने परिजनों से 1.80 लाख रुपये मांगे थे। इस पर थाना प्रभारी ने छात्र का चचेरा भाई बनकर बात की और अपहरणकर्ताओं की बताई जगह पहुंचे। पुलिस को देखकर छात्र को छोड़कर भाग निकले
विज्ञापन
थाना परिसर में बैठा पीड़ित कपिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र में स्कूल में फीस जमा करने आए छात्र का बुधवार दोपहर को बाइक सवार चार युवकों ने अपहरण कर लिया। आरोपियों ने पिता से एक लाख 80 हजार रुपये और चचेरे भाई-बहन में से एक को साथ लाने की शर्त रखी।

विज्ञापन

शिकायत पर थाना प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक को जानकारी दी। साथ ही अपहरण करने वालों से पीड़ित का चचेरा भाई बनकर बात की। लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने छात्र को छुड़वा लिया, लेकिन कोहरे का फायदा उठाकर अपहरण करने वाले भाग निकले। 
महारतपुर निवासी लाखन सिंह ने बुधवार रात को थाने पहुंच पुलिस को बताया कि उसका बेटा कपिल (18) उर्फ वीरू मुरादगंज स्थित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र है। बुधवार दोपहर को उसे स्कूल में फीस जमा करने और तीन किलो चावल बेचकर सामान लाने के लिए मुरादगंज भेजा था।

विज्ञापन

बेटे का अपहरण कर मांगे 1.80 लाख रुपये
देर शाम तक बेटा घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोज शुरू की। उसके नंबर पर एक फोन आया जिसमें आरोपियों ने उसके बेटे का अपहरण कर लेने की जानकारी देते हुए 1.80 लाख रुपयों की मांग की। साथ ही बेटे के चचेरे भाई गजेंद्र, संदीप व बहन अंगूरी में से एक को साथ लाने की शर्त रखी।

चचेरा भाई बनकर पहुंचे थाना प्रभारी
थाना प्रभारी भोला प्रसाद रस्तोगी ने घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को देने के साथ आरोपियों से पीड़ित का चचेरा भाई बनकर बात की। इधर, घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों के मोबाइल नंबर ट्रेस किया। अयाना पुलिस आरोपियों की बताई जगह पहुंची, लेकिन उनका पता नहीं चला।

रात 10 बजे के करीब अपहरण करने वालों के मोबाइल की लोकेशन अनंतराम टोल प्लाजा के पास बंबा की पटरी पर मिली। पुलिस अधीक्षक चारू निगम, सीओ अजीतमल भरत पासवान, अजीतमल कोतवाली प्रभारी रजनीश कटियार व अयाना थाना पुलिस ने देरी न करते हुए घेराबंदी की।

स्कूल की फीस जमाकर लौट रहा था छात्र
पुलिस को आता देख अपहरण करने वाले किशोर को छोड़कर मौके से भाग निकले।  पूछताछ में कपिल ने बताया कि फीस की जानकारी करने के बाद वह हाईवे स्थित फौजी की पत्थर की दुकान के पास पहुंचा। घर जाने के लिए वह खड़ा था।
विज्ञापन

इसी बीच एक बाइक पर सवार चार लोग आए और उसे जबरन साथ ले गए। थाना प्रभारी भोला प्रसाद रस्तोगी ने बताया कि किशोर को सकुशल परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें