दिबियापुर। भतीजे की हत्या में फरार चल रहे आरोपी चाचा के घर की पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर कुर्की की। पुलिस ने घर का सारा सामान जब्त कर थाने में जमा कराया है।
दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा शुक्रवार दोपहर खजुवैया पहुंचे। उन्होंने बताया कि बीते 22 फरवरी को 200 रुपये के विवाद में चाचा होशियार सिंह ने चाकू मारकर भतीजे अजय कुमार (30) की हत्या कर दी थी।
हत्या के बाद से आरोपी फरार है। कोर्ट के आदेश पर उसके घर की कुर्की की गई है।