फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात लेकर आने पर दूल्हे को गोली मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। क्षेत्र के एक गांव में युवती के पिता ने गांव के दो युवकों पर बेटी की शादी करने पर दूल्हे को गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। दो पुत्रियां शादी योग्य हैं। शादी योग्य एक बेटी का जब भी वह रिश्ता देखने जाते हैं तो गांव के रोहित व सर्वेश वहां जाकर बेटी को बदनाम करते हैं।
आरोपी दो जगहों पर जाकर रिश्ता बिगाड़ चुके हैं। शादी करने पर बारात लाने वाले दूल्हे को गोली मारने की धमकी देते हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें