फोटो-34-जगह-जगह उखड़ी पड़ी सड़क।संवाद
अटसू। अटसू-अछल्दा मार्ग महज सात महीने के भीतर ही बदहाल हो गया है। जगह-जगह डामर उखड़ने और गहरे गड्ढे बनने से यह मार्ग अब राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।
अटसू को अछल्दा से जोड़ने वाला मार्ग सात महीने पहले पीडब्ल्यूडी द्वारा मरम्मत कर बनाया गया था। अब सड़क पर फिर से बड़े -बड़े गड्ढे हो गए हैं। गोपाल ईंट उद्योग के सामने तथा तेज के पुरवा गांव के पास सड़क की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है। कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी करते हुए घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन व संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। (संवाद)