फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड पर मंडरा रहा खतरा

Fri, 21 Oct 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
स्टेट बैंक के एटीएम से पैसे निकालते ग्राहक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अगर आप एटीएम कार्ड का प्रयोग कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। कार्ड को किसी दुकान या माल में प्रयोग के दौरान पासवर्ड या फिर एकाउंट से संबंधित जानकारी हैक हो सकती है। इससे आपको खाते में जमा नगदी से हाथ धोना पड़ सकता है। इस संबंध में शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई, पीएनबी, सेंट्रल बैंक व अन्य बैंकों के शाखा प्रबंधकों ने बताया कि यदि उनक ी बैंकों  से जारी कार्ड को ब्लाक किया जाएगा तो इसकी सूचना कार्ड धारक को मोबाइल पर एटीएम कार्ड बनाने वाली कंपनी देगी। ग्राहकों को नया कार्ड जारी किया जाएगा। सभी ने एटीएम कार्डधारकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन


कैसे होता पासवर्ड हैक
 जानकारों की मानें तो एटीएम में कार्ड का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें। नगदी निकालते समय जालसाज गोपनीय कैमरे लगाकर या कार्ड धारकों के साथ बगल में खडे़ होकर पासवर्ड की जानकारी कर सक ते हैं।


कार्ड धारक सावधानी बरतें
सेंट्रल बैंक खानपुर शाखा के  प्रबंधक मोहन लाल मीणा ने बताया कि एटीएम कार्ड देते समय कार्ड धारकों को सावधानी बरतने की नसीहत दी जाती है। सावधानियां बरती जाएं तो ऐसी स्थिति कम आएगी। उन्होंने कहा कि अभी अपने जिले के कार्डों के हैक होने की सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन

इनसेट --
जिले में एटीएम कार्ड ब्लाक की सूचना नहीं
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक दूधनाथ ने बताया कि बडे़ पैमाने पर एटीएम कार्ड ब्लाक हुए हैं। जिले में अभी तक एक भी कार्ड ब्लाक नहीं हुआ। इस संबंध में कोई सूचना भी उन तक नहीं पहुंची है।
विज्ञापन


ये सावधानियां बरतें एटीएम कार्ड धारक
- एटीएम कार्ड पर पहचान के लिए उस पर पीछे की ओर हस्ताक्षर जरूर करें।
- बैंक एकाउंट पर मोबाइल नंबर जरूर अटैच कराएं।
- समय-समय एटीएम कार्ड का पासवर्ड बदलते रहें।
- एटीएम केबिन में किसी व्यक्ति के सामने कार्ड का प्रयोग न करें।
- कार्ड का पासवर्ड किसी को न बताएं। न ही किसी को उसका प्रयोग करने दें।
- किसी दुकान पर प्रयोग करने के बाद उसका पासवर्ड जरूर बदलें।
- एटीएम से रुपये निकालने के बाद एटीएम पर दोबारा वेलकम आने तक रुकें।
- बैंक से पहली बार एटीएम कार्ड मिलते ही उसका पासवर्ड जरूर बदलें।
- बैंक स्टेटमेंट की जानकारी व ट्रांजेक्शन स्लिप एटीएम  केबिन में कई टुकड़ों में करके फेंकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें