पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम बूथ का शटर बंद।
- फोटो : AURAIYA
बिधूना। दो दिन की छुट्टी के बाद बैंकों की दो दिवसीय हड़ताल के बीच एटीएम बूथ भी बंद रहने से उपभोक्ता परेशान रहे। सेंट्रल बैंक, कैनरा, पीएनबी और एसबीआई के एटीएम बूथ के शटर डाउन रहने उपभोक्ता रुपये नहीं निकाल सके। एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक दौड़ लगाते रहे।
एडवोकेट शीलू शाक्य, गौरव कुमार, अभिषेक मिश्रा, नागेंद्र त्रिवेदी, गौरव सेंगर, विशाल श्रीवास्तव, राहुल सोनी, दीपू स्वर्णकार आदि ने आरबीआई के अधिकारियों को पत्र भेजकर नगर में एटीएम बूथ की व्यवस्था सही कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शनिवार और रविवार को बैंक बंद थे। मंगलवार को भी हड़ताल घोषित है।
ऐेसे में बैंक प्रबंधन को एटीएम को सुचारु रखने की व्यवस्था करनी चाहिए थी। लेकिन सोमवार को अधिकांश एटीएम बंद रहे। सेंट्रल बैंक का एटीएम बूथ दिबियापुर तिराहे के पास है। इसके बंद रहने से लोग परेशान रहे। वहीं सेंट्रल बैंक का एटीएम बूथ छह माह से खराब पड़ा है। एसबीआई के एटीएम बूथ पर भी ताला लटका रहा। नगर के किशनी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक व सिंडिकेट बैंक के एटीएम के भी शटर गिरे रहे। ऐसे में धन निकासी न होने से उपभोक्ता परेशान रहे।